Deep Singh Yadav

Hindi Story...मजबूत इरादे

Motivational Story in Hindi...मजबूत इरादे...

Posted on 28.04.2017 By: Deep Singh Yadav

परेशानियाँ हमारे जीवन की एक सच्चाई है। कुछ लोग इस बात को समझ लेते हैं लेकिन कुछ लोग पूरे

जीवन भर इसका रोना रोते रहते हैं। ज़िंदगी के हर मोड़ पर हमारा सामना परेशानियों से होता है, इसके बिना ज़िंदगी की कल्पना नहीं की जा सकती।

अक्सर हमारे सामने मुसीबते आती है तो तो हम उनके सामने हताश, निराश हो जाते है। उस समय हमें कुछ समझ नहीं आता की क्या सही है और क्या गलत , क्या करें ,क्या न करें। हर व्यक्ति का परिस्थितियों को देखने का नज़रिया अलग अलग होता है। कई बार हमारी ज़िंदगी मे मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ता है। उस कठिन समय मे कुछ लोग टूट कर बिखर जाते है, तो कुछ संभल जाते है।

मनोविज्ञान के अनुसार इंसान किसी भी समस्या को दो तरीको से देखता है...

1 समस्या पर focus करके...

2 समाधान पर focus करके...

समस्या पर focus करके अक्सर मुसीबतों मे ढेर हो जाते है। इस तरह के लोग किसी भी परेशानी में उसका समाधान ढ़ूँढ़नें की बजाय उस परेशानी के बारे मे ज्यादा सोचते है। वही दूसरी ओर समाधान पर focus करके परेशानियों मे उसके समाधान के बारे मे ज्यादा सोचते है। इस तरह के लोग परेशानियों का मुकाबला मजबूती के साथ करते है।

Also read...Motivational Story in hindi/ देशभक्त सैनिक ...

मित्रो, आज मैं आपके साथ एक महान solution focus व्यकि्त की कहानी बताने जा रहा हूँ जो आपको किसी भी परेशानी से लड़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी। मित्रो, आपने नेपोलियन बोनापार्ट (napoleon Bonaparte) का नाम तो सुना ही होगा। जी हाँ वही नापोलियन बोनापार्ट जो फ़्रांस के एक महान निडर और साहसी शासक थे। जिनके जीवन मे असंभव नाम का कोई शब्द नहीं था। इतिहास में नेपोलियन को विश्व के सबसे महान और अजय सेनापतियों में से एक गिना जाता है। वह इतिहास के सबसे महान विजेताओं में से माने जाते थे । उसके सामने कोई टिक नहीं पाता था।

नेपोलियन के मजबूत इरादों की कहानी... Motivational story...

नेपोलियन अक्सर जोखिम भरे काम किया करते थे। एक बार उन्होने आलपास पर्वत को पार करने का ऐलान किया और अपनी सेना के साथ चल पड़े। सामने एक विशाल और गगनचुम्बी पहाड़ खड़ा था जिसपर चढ़ाई करना संभव नहीं था। उसकी सेना में अचानक हलचल की स्थिति पैदा हो गई। फिर भी उसने अपनी सेना को चढ़ाई का आदेश दिया। पास मे ही एक बुजुर्ग औरत खड़ी थी। उसने जैसे ही यह सुना वो उसके पास आकर बोली कि क्यों मरना चाहते हो। यहाँ जो भी आया है है वो मुँह की खाकर यही रह गया। अगर अपनी ज़िंदगी से प्यार है तो वापस चले जाओ। उस औरत की यह बात सुनकर नेपोलियन नाराज़ होने की बजाये प्रेरित हुआ और उसने झट हीरो का हार उतारकर उस बुजुर्ग महिला को पहना दिया और फिर बोला, "आपने मेरा उत्साह दोगुना कर दिया और मुझे प्रेरित किया है। अगर मै जिंदा बचा तो आप मेरी जय-जयकार करना।" उस औरत ने नेपोलियन की बात सुनकर कहा- तुम पहले व्यकि्त हो जो मेरी बात सुनकर हताश और निराश नहीं हुए। "जो करने या मरने" और मुसीबतों का सामना करने का इरादा रखते है, वह लोग कभी नही हारते।

आज सचिन तेंदुलकर को इसलिए क्रिकेट का भगवान कहा जाता है क्योंकि उन्होंने जरूरत के समय ही अपना शानदार खेल दिखाया और भारतीय टीम को परेशानियों से उभारा। ऐसा नहीं है कि ये परेशानियँ हम जैसे लोगों के सामने ही आती है, भगवान राम के सामने भी मुसीबते आयी थी। विवाह के बाद वनवास हो गया। चौदह वर्षों की परेशानियाँ एक साथ मिलि। उन्होंने सभी परेशानियों का सामना आदर्श तरीके से किया। इसीलिये उन्हें मर्यादा पुरुसोत्तम कहा जाता है। परेशानियाँ ही हमें आदर्श बनाती है।

Also read... Motivational / Success Story Of Patricia Narayan in Hindi >>> Love Marriage ने बर्बाद की जिंदगी, फिर लगाया ठेला, पहली कमाई 50 पैसे अब Daily कमाती हैं 2 लाख रु०.

एक बात हमेशा याद रखिये...

जिंदगी में मुसीबते चाय के कप में जमी हुई मलाई की तरह है।

कामयाब वो लोग हैं जिन्हें फूँक मार कर मलाई को एक तरफ करके चाय पीना आता है।

अगर आपको यह लेख उपयोगी लगा हो तो कृपया इसे अपने मित्रों के साथ Share कीजिये। आप अपनी राय, सुझाव या विचार हमें comments के माध्यम से भेज सकते हैं। Thankx


  • Love
  • Save
    Add a blog to Bloglovin’
    Enter the full blog address (e.g. https://www.fashionsquad.com)
    We're working on your request. This will take just a minute...